Why Borrow ? : Avoid repeated cost on books buying or renting .You can take more risks in reading because you don’t have to commit to buying everything you read.If you don’t like a book, just take it back. Borrow Now
About book - तीन दशक से भी अधिक समय से ज़िग ज़िग्लर पूरे विश्व में यात्राएँ करके अपने शक्तिशाली आत्म-सुधार संदेश दे रहे हैं। उनमें श्रोताओं को प्रोत्साहित करने, उनका मनोबल बढ़ाने और उन्हें प्रेरित करने की इतनी उल्लेखनीय योग्यता है कि उन्हें इस युग के महानतम प्रेरक व्यक्तियों में शुमार किया जाता हैं।
उनकी क्रांतिकारी पुस्तक "शिखर पर मिलेंगे" 'एक कालजयी ग्रंथ हैं। इसमें उन्होंने व्यक्तिगत विकास और सफलता का अपना आज़माया हुआ फॉर्मूला क़दम-दर-कदम स्पष्ट किया है। इस जीवनदर्शन से पाठकों की कई पीढ़ियों को लाभ पहुंचा है, जिन्होंने इसके सिद्धांतों से मार्गदर्शन लिया। कंपनियों, स्कूलों, सरकारी संस्थाओं, विक्री संगठनों और सुधारात्मक संस्थाओं में जहाँ भी प्रेरिणा और आत्म-सुधार प्रमुख लक्ष्य होते हैं- शिखर पर मिलेंगे के सिद्धांतों का आज भी इस्तेमाल किया जाता है और यह युवाओं के मशहूर “आई कैन” पाठ्क्रम की बुनियाद भी हैं।
ईसाई धर्म के प्रति दृढ़ता से समर्पित ज़िग्लर की बुनियादी अवधारणा प्रबल और स्पष्ट है: जीवन में आपको हर मनचाही चीज़ मिल सकती है, बशर्तेआप दूसरों की मनचाही चीज़ पाने में उनकी पर्याप्त मदद करें।
वे ईमानदारी, वफादारी आस्था, सच्चाई और उच्च व्यक्तिगत चरित्र के महत्व पर जोर देते हैं। वे स्वस्थ आत्म-छवि के महत्व पर जोर देते हैं और इसके निर्माण का तरीका बताते हैं। वे यह भी बताते है कि व्यक्तिगत लक्ष्य सफलता की किसी भी योजना का अनिवार्य हिस्सा क्यों हैं। वे पाठकों को लक्ष्य बनाने और उन्हें हासिल करने की तकनीक सिखाते हैं।
सी यू एट द टॉप पुस्तक का अनुवाद बारह से अधिक भाषाओं में हो चुका है।
जिग्लर ने 15 अन्य पुस्तकें भी लिखी है, जिनमें स्टेप्स द द टॉप, कनफेशन्स ऑफ अ हैप्पी क्रिश्चियन और डियर फैमिली शामिल है।
About author : Zig Ziglar
Book Format: PDF
Book Size: 13.5mb
Number of pages: 297
Language: Hindi
Available for: Virtual book shelf & other plans only.
Unlock a world of knowledge with our customize book plans! click here NOW